शनिवार, 11 जनवरी 2025

समाज के हर वर्ग एकजुट होकर भेदभाव को करें खत्म डॉक्टर रतनपाल सिंह

 संविधान गौरव दिवस पर दलित बस्तियों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विकाश खंड के ब्लाक सभागार में संविधान गौरव दिवस आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने संविधान दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान न केवल देश की व्यवस्था का आधार है बल्कि सभी नागरिको के लिए समानता स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करता है आज दलित समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव को उन्होंने शर्मनाक बताया और इसे जड़ से मिटाने का संकल्प व्यक्त किया उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह गांव की दलित बस्तियों में जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें समाधान देने का प्रयास किया जाएगा समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर इस भेदभाव को समाप्त करना होगा 

समाधान दिवस पर जिला महामंत्री प्रमोद शाही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम रमेश सिंह संगम धर द्विवेदी कमलेश सिंह गिरीश नारायण सिंह मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल वैभव सिंह अरविंद शुक्ला क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि सहित  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...