शनिवार, 11 जनवरी 2025

सपा के मनोनीत जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह त्यागी के रुद्रपुर आगमन पर सपाईयों ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष के संस्तुति पर जिला अध्यक्ष व्यास यादव ने हरेंद्र सिंह त्यागी को बनाया सपा का जिला उपाध्यक्ष

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायन उर्फ खोखा सिंह के प्रतिनिधि अम्मा उर्फ अमवा निवासी हरेंद्र सिंह त्यागी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सस्तुति पर जिलाध्यक्ष देवरिया व्यास यादव ने जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है उनके मनोनीत के दौरान रुद्रपुर के प्रथम आगमन पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सपाईयों ने फूलमालाओं से  स्वागत किया

बताते चले की हरेंद्र सिंह त्यागी समाजवादी के कर्मठ सिपाही व जुझारू नेता है जो उन्होंने पूरी जवानी समाजवादी के लिए लगा दिया जहां आज प्रदेश के मुखिया द्वारा जिला उपाध्यक्ष का पद देकर सम्मानित किया गया

पार्टी  के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा हरेन्द्र त्यागी

 मनोनीत जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह त्यागी के रुद्रपुर आगमन पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर मदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अली आजम शेख अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लल्लन गुप्ता डॉक्टर शशांक शेखर गुप्ता शहादत हुसैन महंथ यादव अवनीश यादव कृष्णा यादव जितेश यादव अमित यादव आदि सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया हरेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि पार्टी  के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी की जीत प्रचंड वहुमत से होगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में ...