मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया आंध्र प्रदेश के जनपद विजयवाड़ा के गुटुर में 20 मार्च से होने वाले मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में देवरिया जनपद के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कन्हौली स्थित श्री नेत ग्लोबल स्कूल के बच्चे प्रतिभा करेंगे जिनका चयन जिला स्तर की टीम द्वारा किया गया है यह जानकारी तीरंदादी संघ के सचिव अभिषेक रूपम ने दी
मालूम हो कि देवरिया जनपद के रुद्रपुर तहसील के ग्राम कन्हौली में श्री नेत। ग्लोबल स्कूल का ब्रांच फर्स्ट आर्चरी स्कूल डाला गया था जिसका उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया था
श्री नेत ग्लोबल स्कूल की अध्यक्ष भारतीय तीरंदाज कोच अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित संजीव सिंह ने बताया कि 18 सदस्य की टीम में अंडर वॉयज (रिकर्व) आलोक गुप्ता प्रवीण हिमांशु सिंह उत्कर्ष (कंपाउंड) शशांक यादव अंडर 10 (गर्ल्स रिर्कंव) आराध्या पांडे, यश्री (गर्ल्स कंपाउंड) अंजलि कुमार अंडर 13 बॉयज रिर्कव अनंत कुमार ,प्रभात सिंह अंडर13 गर्ल्स रिकर्व प्रज्ञा अंडर 13 बॉयज रिकर्व देव विश्वास अंश सिंह अंडर 13 गर्ल्स कंपाउंड अनुष्का पटेल प्रतिभाग करेंगे


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें