सोमवार, 26 मई 2025

विधायक जयप्रकाश के नेतृत्व में निकली विशाल शौर्य तिरंगा यात्रा


रुद्रपुर देवरिया सैनिकों के सम्मान में स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में शौर्य तिरंगा यात्रा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रयाग ध्वज सिंह के जन्म भूमि इन्दूपुर से निकला गया सर्वप्रथम उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया 

तिरंगा यात्रा विधायक जयप्रकाश निषाद.के नेतृत्व में इंदूपुर से होकर सैकड़ो दोपहिया वाहन व लंबे काफिला के साथ निकाला जो रामलक्षण लुअठई लक्ष्मीपुर छपोली होते हुये रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा जहां लोगों ने  पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया

 यात्रा रुद्रपुर नगर होते हुए भभौली बाईपास से मदनपुर अमर शहीद ज्योति प्रकाश सिंह के मकान से होते हुए पकड़ी बाजार शहीद चौक पहुंचा जहां शहीद पंडित स्वर्गीय राम सहाय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया 

भारत अब आतंकवाद को नहीं करेगा बर्दाश्त जयप्रकाश निषाद

 जयप्रकाश निषाद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत तथ वीरता का प्रतीक है भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत अब आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है।

तिरंगा यात्रा में गौरी बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह, ऋषि सिंह, दिलीप जायसवाल, राम संतोष शुक्ला कमलेश सिंह भाजपा नेता संगम धर द्विवेदी विनोद गुप्ता कर्मवीर सोलंकी गिरीश नारायण सिंह श्याम सिंह राणा प्रताप सिंह शैलेश यादव अनिरूद्ध चौधरी छोटू कुशवाहा दिनेश पांडे रमेश गुप्ता राजू गुप्ता सुनील गुप्ता जितेंद्र गुप्ता सहित कार्यकर्ता थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...