मंगलवार, 20 मई 2025

देश के सैनिकों के सम्मान में नगर में निकला शौर्य तिरंगा यात्रा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें एमएलसी विधायक समेत अनेक भाजपा नेता शामिल हुए सभी ने देश के सैनिकों के सम्मान में जमकर नारा लगाए ,यात्रा नगर में भम्रण करते हुए बस स्टेशन पर पूरी हुई शौर्य तिरंगा यात्रा उपनगर स्थित रामजी सहाय पीजी कॉलेज से शुरू होकर चौराहा पुन्नी साहू चौराहा पक्का चौक होते हुए बस स्टेशन पहुंचा इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गुज उठा लोगों ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में जोरदार नारे लगाए इसके पूर्व सैनिकों के सम्मान में एम एल सी डॉक्टर रतनपाल सिंह स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम वंधु उपेन्द्र  सिंह ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान जिला मंत्री महेश मणि सहित भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामजी सहाय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

सेना पर गर्व जिन्होंने देश के लिए अदम्य साहस और वीरता का दिया परिचय जयप्रकाश निषाद

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है जिसने पाकिस्तान के अंदर घुसकर अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए आतंकवाद पर करारा प्रहार किया यह हमारे लिए गौरव अत्यंत गौरव का क्षण है

भारतीय सेना ने रचा वीरता का इतिहास एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह

विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना में अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए भारतीय सेवा के वीरता का इतिहास रच दिया

तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता संगम धर द्विवेदी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया मोहन उपाध्याय कौशल किशोर सिंह रमेश सिंह जय बहादुर गौतम नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पकड़ी मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह राम लक्षन मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह राम संतोष शुक्ला गिरीश नारायण सिंह कमलेश सिंह भगवान यादव अंशुल त्रिपाठी इंजीनियर सुशील चंद रमेश गुप्ता लक्ष्मीकांत गुप्ता जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता शिवम श्रीवास्तव अरविंद शुक्ला जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद कर्मवीर सोलंकी डीके यादव मनीष गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में ...