शनिवार, 24 मई 2025

विद्युत कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को लेकर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित

तकनीकी नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी अपर उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम हुये नामित

रुद्रपुर देवरिया निजीकरण को लेकर विद्युत कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सरकार ने कमर कली है जिसको लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह एक बैठक की 

जैनेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में कतिपय कार्मिक संगठनों ने 29 मई, 2025 से प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस संभावित हड़ताल के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार देवरिया में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के समीप एक तकनीकी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा।

नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 05568-222261, 225351, 223331 तथा मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9838238006 नम्वर जारी

इस नियंत्रण कक्ष के लिए दूरभाष नंबर 05568-222261, 225351, 223331 तथा मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9838238006 निर्धारित किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष का संचालन तीन पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संचालित होगी, जिसमें संबंधित कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

नियंत्रण कक्ष में उपस्थिति एवं प्राप्त सूचनाओं के संधारण हेतु दो रजिस्टर रखे जाएंगे, जिनकी जानकारी समय-समय पर नोडल अधिकारी को दी जाएगी। प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नाजिर सदर को निर्देशित किया गया है। ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी बिना प्रतिस्थानी के ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति या संचालन से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना नियंत्रण कक्ष के उपरोक्त नंबरों पर दी जा सकती है।

तकनीकी नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी के रूप में अपर उप जिलाधिकारी (सदर) देवरिया, अवधेश कुमार निगम को नामित किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8887894561 है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...