शनिवार, 24 मई 2025

देहात मंडल में चला अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर स्वच्छता अभियान

अहिल्याबाई होल्कर का जीवन संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत वंधू उपेंद्र नाथ सिंह

रूद्रपुर देवरिया महान शासक व समाज समाज सुधारक अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रूद्रपुर विधान सभा क्षेत्र मे देहात मण्डल  सेक्टर के पचलड़ी स्थित शिव मंदिर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ऊषा पासवान ने किया इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि , लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति, सेवा और सनातन मूल्यों की प्रतीक थीं। उनका जीवन संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया, 

कार्यक्रम स्वच्छता, वृक्षारोपण, विचार गोष्ठी व सेवा कार्य भी शामिल डी के यादव

भाजपा  युवा नेता डी के यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 मई से प्रारंभ है जो 31 मई तक चलेगा  कार्यक्रम स्वच्छता, वृक्षारोपण, विचार गोष्ठी व सेवा कार्य शामिल हैं।

स्वच्छता अभियान में रूद्रपुर देहात मण्डल अध्यक्ष रामसंतोष शुक्ला ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा दिनेश पांडेय प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान मण्डल मंत्री मनोज कुमार मंटू सिंह बबलू यादव उपेन्द्र वर्मा विजय प्रताप पाल नीतीश सिंह प्रिंस सिंह ब्रिजेश सिंह भोलू सिंह शिव कुमार सिंह शिवम् पाल आदि कार्यकर्ता थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में ...