शुक्रवार, 30 मई 2025

अहिल्याबाई होलकर धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति की प्रतीक थीं जयप्रकाश निषाद

रुद्रपुर देवरिया भारत के इतिहास में कई ऐसी वीरांगनाएं हुईं जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों और कहानियों में अमिट छाप छोड़ी। इन्हीं में से एक थीं मालवा की रानी अहिल्या बाई होलकर। उन्हें आज भी एक आदर्श प्रशासिका, न्यायप्रिय शासिका और धर्मपरायण महिला के रूप में याद किया जाता है 

उक्त वाते विधायक  जयप्रकाश निषाद ने नगर पंचायत मदनपुर द्वारा जनता इंटर कॉलेज में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के मौके पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के महिला सम्मेलन में कही  उन्होने कहा अहिल्या बाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, वे धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति की प्रतीक भी थीं। नगर पंचायत मदनपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर उनके जीवन और उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया 

मुख्य अतिथि में ने सफाई कर्मी आंगनवाड़ी तथा आशा कार्यकर्ती को किया प्रशक्ति पत्र के साथ किट वितरण किया

इस दौरान मुख्य अतिथि जयप्रकाश मिश्रा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा कर्मी तथा सफाई कर्मी को प्रशस्ति पत्र एवं किट प्रदान किया गया

 कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रत्याशी अली आजम शेख अधिकारी नितेश गौरव सुरेंद देव मिश्र सदानंद सिंह आराध्या पाण्डेय अमरेंद्र सिंह गुड्डू ,चंद्रशेखर कश्यप, बेलाल शेख, ऋषि सिंह मंडल अध्यक्ष, राणा सिंह, गुंजन मिश्र, मठिया सभासद सुग्रीव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...