कहां -अहिल्याबाई द्वारा समाज हित में किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्य श्लोका लोक माता देवी रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर विधानसभा द्वारा ब्लॉक सभागार महिला सम्मेलन तथा नगर पंचायत द्वारा बहुउद्देशीय हाल में नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का शुभारंम मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ,संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ रमेश सिंह ने रानी अहिल्याबाई होल्कर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पुष्प आर्पित कर किया
अहिल्याबाई का त्याग और प्रशासनिक क्षमता नई पीढी के लिए प्रेरणादायक छठठे लाल निगम
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्याय छठठे लाल निगम अहिल्याबाई द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता भाजपा सरकार ऐतिहासिक वर्ष मनाते हुए उनके कार्यों को जन जन तक पहुंचा रही है अहिल्याबाई का त्याग और प्रशासनिक क्षमता नई पीढी के लिए प्रेरणादायक है
अहिल्याबाई होलकर का जीवन आदर्श एव समाज सेवी था रमेश सिंह
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन आदर्श एवं उनके समाज सेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला
जिला मंत्री महेश मणि ने अहिल्या बाई होलकर के विचारों को आज की पीढ़ी विशेष कर महिलाओं के जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देती है
जन्म शताब्दी स्मृति कार्यक्रम में जिला मंत्री महेश मणि नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम नगर मण्डल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मदन उपाध्याय माया विश्वकर्मा वैभव सिंह जनार्दन राव राम सुधारे पासवान ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान मनीष कुमार गुप्ता माधुरी कुशमावती रेनू नीलम मीरा देवी राम सन्तोस शुक्ल रमेश तिवारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव लिपिक विनोद शुक्ला सहित सभासद गण उपस्थित थे
नगर पंचयात अध्यक्ष व ई.ओ ने सफाई कर्मियों में बांटा किट
बहुदेश्यीय हाल में नगर पंचायत द्वारा आयोजित नगर पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम प्रतिनिधि छठठे लाल निगम अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव द्वारा महिला सफाई कर्मी सुनीता सुनीता सुमित्रा पिंकी बबली मनीषा आदि सहित 25 सफाई कर्मियों मे मास्क ,ग्लवस एंटीसेप्टिक साबुन सैनिटाइजर सहित अन्य सामग्री का किट वितरण किया गया
किट वितरण कार्यक्रम में सभासद अजय जायसवाल सुशील मद्धेशिया मुकेश विश्वकर्मा सुशील निगम अंकित मणि त्रिपाठी टिंकू पांडे अनिल पांडे जय रतन चौरसिया सहित नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें