गुरुवार, 29 मई 2025

नहीं रहे समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही जगदीश जायसवाल उर्फ नेता जी

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधान सभा के नेता जी के नाम से प्रसिद्ध डॉ राम मनोहर लोहिया के सच्चे सिपाही समाजवादी नेता जी जगदीश प्रसाद जायसवाल का निधन बुधवार के रात्री उनके निवास स्थान वरई वार्ड में हो गया उनके निधन की खबर सुनकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठेलाल निगम पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी दिलीप जायसवाल नन्हे जायसवाल डॉक्टर शशांक शेखर गुप्ता अशोक पोद्दार महेश वर्मा मदन वर्मा रमेश जायसवाल अरविंद सिंह कोटेदार मनीष गुप्ता सुरेश सिंह अनिल सिंह प्रेम निगम अवनी निगम महेंद्र निगम संदीप पोद्दार आदि सैकड़ो व्यापारी पहुंचकर शोक व्यक्त किया 

पार्टी कार्यालय के निर्देश पर समाजवादियों ने मरणोपरांत पार्टी का झंडा ओढा कर नेता जी को किया सम्मानित

नेता जी के निधन की सुचना पर समाजवादी पार्टी  कार्यालय के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर नेता जी को पार्टी का झंडा ओढ़ाकर सम्मान दिया

जिसमें मुख्य रूप से समाज वादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल ने कहा यह क्षति पूरा नहीं किया जा सकता है ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी जयसवाल जी का जाना पार्टी के लिए बहुत ही अपूर्णीय क्षति है

 इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सपा नेता अवनीश यादव छेदीलाल यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, हाफिज शहादत हुसैन अंसारी समाजवादी अल्पसंख्यक अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव, राजेंद्र गौड़ समाजवादी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विधानसभा रुद्रपुर के अध्यक्ष संतोष यादव रुद्रपुर नगर के वरिष्ठ सपा नेता डॉ शशांक शेखर गुप्ता, लल्लन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे 

अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ लोगों ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

 अंतिम यात्रा में रुद्रपुर के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह पूर्व प्रत्याशी प्रदीप यादव, स्वर्गीय मुक्तिनाथ यादव पूर्व विधायक के पुत्र अभिषेक यादव सतीश, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया, नगर पालिका अध्यक्ष महराजगंज कृष्ण गोपाल जयसवाल, सभासद उपेंद्र मास्टर, जयरतन चौरसिया, सुशील निगम, सज्जाद अली, भाजपा नेता विनोद गुप्ता, दिलीप जायसवाल जितेंद्र गुप्ता, राम केवल यादव, अमर सिंह, सतीश सिंह आदि नेअंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में ...