रविवार, 14 सितंबर 2025

त्योहार को लेकर पुलिस ने डीजे संचालकों व मूर्तिकारों से संघ की बैठक

रुद्रपुर देवरिया दुर्गा पूजा एवं दशहरा के त्यौहार को लेक ररुद्रपुर कोतवाली में रविवार को तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव के नेतृत्व में डीजे संचालकों व मूर्तिकारों की एक बैठक की गई बैठक में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा डीजे संचालकों से कहा कि डी जे मानक के अनुरूप बजेंगे जिसमें अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई की जाएगी गाने वही बजेंगे जो धार्मिक हो तथा सेंसर बोर्ड से पास हो 

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने मूर्तिकारों से कहा की मूर्ति बड़ी हाइट में न बने जिससे विसर्जन के दौरान दिक्कतें न हो उन्होंने मूर्तिकारो  से मूर्ति कम हाइट बनाने का निर्देश दिया

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने लोगों से अपील की यह त्योहार आप लोगों का है इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है बैठक में उपनिरीक्षक संदीप सिंह  शिवम तिवारी वीरेंद्र यादव वीरेंद्र कुमार रूभाष चौधरी सहित क्षेत्र के डीजे संचालक व मूर्तिकार उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गौरीबाजार विकास खण्ड का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं की गहन जांच

रुद्रपुरदेवरिया जिलाधिकारी देवरिया  दिव्या मित्तल ने शनिवार को अपराह्न  विकास खण्ड गौरीबाजार का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण मे सफाई एवं व्यवस...