रुद्रपुर देवरिया नगर में लग रहे जाम व ठेला खोमचा से हो रहे अतिक्रमण को लेकर सोमवार को एस डी एम हरिशंकर लाल ने थाना प्रभारी अनिल कुमार व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ बथुवा रीवर फ्रंट पर ठेला खोमच लगने के जगह का निरीक्षण व्यापारी महेश वर्मा मनोज भाटिया श्याम जायसवाल रमेश गुप्ता ओम प्रकाश जायसवाल प्रेम तिवारी के साथ किया एस डी एम हरिशंकर लाल ने कहा की थाना से लगाए जमुनी चौराहा सेमरोन तक ठेला वालों की जाम लग जाती है जिससे अस्पताल में आने वाले एंबुलेंस से मरीजों को काफी दिक्कत होती है इसको देखते हुए अस्थाई ठेलो वालों का जगह निर्धारित किया जा रहा है
बताते चले कि इसके पूर्व आइ ए एस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा नगर अतिक्रमण व जाम से निजाद दिलाने के लिए काफी प्रयासरत थी जिसके लिए ई रिक्शा वालों का अर्बन व रूलर वाइस नंबरिंग भी हुआ था वही जामुन चौराहा पर ठेला वालों के लिए पूर्वी बाईपास तथा बस स्टेशन के लिए तहसील बस स्टेशन से मंदिर रोड तथा खजुआ वालों के लिए दूगधेश्वर नाथ रोड आदर्श चौराहा के लिए निवही रोड निर्धारण किया था जिस क्रियान्वयन भी कराया गया था लेकिन उनके जाते ही फिर सारी प्लानिंग ठंडी बस्ती में चली गई

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें