रविवार, 26 अक्टूबर 2025

कहां सुनी के दौरान दो भाइयो पर चाकू से हमला एक गंभीर रूप से घायल

छोटी घटना गंभीरता से न लेना पुलिस के लिए नासूर

रुद्रपुर देवरिया  एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर बगही मे कहां सुनी के दौरान उक्त गांव के ही एक व्यक्ति ने बाप बेटे पर चाकू से प्रहार कर दिया जिसमे दो लोग घायल हो गये जिसमें एक को गंभीर सर में चोट आई है

घायल युवक देवरिया मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर हुआ रेफर

जानकारी के अनुसार बिशनपुर बगही निवासी अमरजीत से किसी बात को लेकर उक्त गांव के ही .एक व्यक्ति से  वाद विवाद चल रहा था जिसमें आज रविवार को कहा सुनी के दौरान उक्त व्यक्ति ने बाप बेटे पर चाकू से वार कर दिया जिसमें राजकुमार व भीम पुत्र अमरजीत घायल हो गए जहा परिजन  रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें भीम की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने गोरखपुर रेफर किया है

 सूत्रों के अनुसार उक्त गांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को  लेकर पचलड़ी  चौराहे पर झगड़ा हुआ था आज यह झगड़ा चौथी बार घातक रूप ले लिया

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि तहरीर मिली  है मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...