रविवार, 26 अक्टूबर 2025

टुल्लू पंप का तार जोड़ते समय बिजली का करंट लगने से युवक की हुई मौत

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलकुंडा में रविवार की सुबह बिजली की करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई जिससे परिवार में मातम पसर गया जानकारी के अनुसार बेलकुंडा निवासी धर्मेंद्र निषाद का पुत्र प्रदीप निषाद उम्र 19 वर्ष रविवार की सुबह अपने छप्पर  के घर में टुल्लू के पंप का तार जोड़ रहा था कि उसमें करंट उतर गया जिससे उसकी उसकी मौत हो गई 

युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

बताया जाता है कि धर्मेंद्र  केएक पुत्री व दो पुत्र थे जिसमें पुत्री की पिछले साल करंट लगने से ही मौत हो गई थी बड़ा लड़का मुंबई में रहकर जीवन यापन करता है वही छोटा पुत्र प्रदीप घर पर रह पिता के साथ खेती बाड़ी में हाथ बटाता है

जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने बताया कि यह बहुत ही गरीब परिवार है जिसके आर्थिक सहायता के लिए एसडीएम से बात किया गया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...