सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

अस्ताचल गामी सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य परिवार के सुख समृद्धि के लिए की कामना

 लोक आस्था का पर्व छठ मे बथुआ रीवर फ्रंट पर उमड़ा जन सैलाब

रुद्रपुर देवरिया लोक आस्था का पर्व  छठ  पर व्रती महिलाओं ने नदी पोखरों तालाबों के छठ घाटों अस्ताचल गामी सुर्य  को अर्घ्य देकर अपने घर परिवार के सुख समृद्धि के लिए कामना की 

सोमवार को छठी प्रति महिलाओं ने बथुआ रीवर फ्रट दूग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित गिरजा सरोवर पोखरा शीतला माता मंदिर आदि छठ घाटाें पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया शाम होते ही महिला श्रद्धालुओं का नदी तालाब पोखरा पर रेला उमड़ पड़ा। व्रती महिलाएं घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया। रात भर नगर व ग्रामींण क्षेत्रो में छठ मईया के गीत गूंजते रहे 

छठ घाट पर पुलिस सुरक्षा में रही मुस्तैद


छठ घाट पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस  व्यवस्था कजरिया अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे ने लिया एसडीएम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी  हरिराम यादव थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव सहित पुलिस फोर्स मौजूद थी

  सी सी टी वी कैमरा से भीड़ की मानिटरीग करते एस डी एम

नगर पंचायत द्वारा खोया पाया कैम्प सी सी टी वी कैमरा लाइट पथ प्रकाश सहित अन्य व्यवस्था कराई गई थी भीड़ की मॉनिटरिंग एसडीएम सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से स्वयं कर रहे थे

छठ घाट पर नेताओं ने छठी व्रत महिलाओं का किया अभिवादन 

छठठ घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा महेश वर्मा इंजीनियर सुशील चंद्र निगम लल्लन गुप्ता प्रदीप यादव अवनीश यादव आदि ने अपने समर्थकों के साथ व्रती महिलाओं का अभिवादन करते देखे गए

न .प अध्यक्ष भी रहीं व्रत पति के साथ पहुंची छठ घाट पर

रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम भी छठ का व्रत रही जहां अपने आवास गोला वार्ड से अपने पति क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम के साथ डाला लेकर छठ घाट पहुंची और पूजन अर्चन के बाद डूबते सूर्य को अर्ध दिया

 मन्नत पूरा होने पर महिलाएं छठी मईया की भरी कोसी 

हर साल की तरह इस साल भी तमाम महिलाओं ने कोसी भरी इसमें उनके परिवार, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए।

      छठ गीतों से गूंजा शहर और देहात

व्रती महिलाएं छठ मईया के पारंपरिक गीत गाते हुए छठ घाटों तक पहुंची। विधि-विधान से पूजा पाठ करने के बाद व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद फिर छठ मईया के गीत गाते हुए घर आ गईं। रात में छठ मईया के किस्से और कहानियां सुनायी

 छठ घाट पर मेला जैसा रहा भीड़

व्रती महिलाओं के साथ उनके परिवार के लोग भी छठ घाटों पर पहुंचे। इसके चलते हर घाट पर भारी भीड़ हो गई थी। घाटों पर मेले जैसा दृश्य दिख रहा था। कुछ लोगों ने चाय, चाट और गुब्बारा आदि की दुकान रखा था। बच्चे इसकी खूब खरीदारी कर रहे थे

छ्ठ घाट पर बच्चों ने फोडा पड़ाका युवतियो ने बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर ली सेल्फी


नगर के छठ घाटों को जगमग करने के लिए नगर पचायत द्वारा कई दिनोें से तैयारी कर रहा था। नगर के सभी घाटों पर जेनरेटर की व्यवस्था की गई थी। पोखरे के चारों ओर लाइट जल रही थी। इससे व्रती महिलाओं और अन्य लोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं भगवान भास्कर के अस्त होते ही बच्चों ने पटाखे फोड़े। राकेट से आसमान सतरंगी हो गया था इसी दौरान नगर पंचायत द्वारा बनाए गए जय श्री राम के नाम का सेल्फी पॉइंट पर महिलाओं सेल्फी लेते देखी गयी
बथुआ रिवर फ्रंट पर 105 फीट लंबा लगा तिरंगा झंडा रहा आकर्षण का केन्द्र

वथुआ रीवर फ्रन्ट पर नगर पंचायत द्वारा 15 अगस्त पर 105 फीट का झंडा लगाया गया था जो छठठ पर आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CNG ऑटो में लगी आग, 3 बकरियां जिंदा जलीं, लाखों का हुआ नुकसान

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पचमा ग्राम सभा के सतुआभार निवासी इश्फाक अली पुत्र रोजन अली के आटो मे शनिवारको आग लग गयी जिससे आटो सहित तीन वकरिय...