शनिवार, 1 नवंबर 2025

देवउठनी एकादशी पर हुआ तुलसी विवाह सम्पन्न

मंदिरों में पूजा अर्चन गन्ने के मंडप में संपन्न हुई रस्म

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुरमें देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

शनिवार को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर मां पहाड़ सिंह भगवती  शीतला माता मंदिर सहित कई घरों में माता तुलसी का पूजन किया गया सुबह से ही घर में पूजा- अर्चन की गूंज सुनाई  दी परंपरा के अनुसार गन्ने के डंठलो  से मंडप बनाकर तुलसी विवाह की रस्म पूरी की गई 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु 6 महीने तक माता लक्ष्मी के साथ क्षीर सागर में शयन करते हैं देवउठनी एकादशी के दिन मंत्रोच्चारण और पूजा पाठ के साथ उन्हें चिर निद्रा के साथ जगाया इस पर्वपर श्रद्धालु दिन भर उपवास रखते हैंऔर संध्या काल मे ईख (गन्ने ) का घर बनाकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं एकादशी पर भगवान को मौसमी फल जैसे सेव  नारंगी केला नारियल और मखाने की खीर सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...