रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी बी के सिंह के अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 32 प्रार्थना पत्र पड़े जहां मात्र चार का निस्तारण हुआ
बताते चले की शनिवार को आयोजित समाधान दिवस ईद की छुट्टी होने के नाते सोमवार को आयोजित किया गया
आयोजित समाधान दिवस में सराँव बुजुर्ग निवासी अंजुल प्रसाद ने गैस की किल्लत को लेकर भानुमति देवी के ब्रह्म भोज में गैस सिलेंडर की मांग की शेषनाथ ठाकुर में पचलडी में पुलिस चौकी संतोष निषाद महीगंज ने पटीदारों द्वारा लगाए गए पेड़ से दीवाल खराब होने की शिकायत की शामजाती देवी भृगसरी ने रास्ते की मांग का प्रार्थना पत्र दिया
समाधान दिवस में राजस्व के 16 पुलिस के चार विकास दो खाद एवं रसद दो अन्य आठ प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के चार का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस में एस डी एम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर एस डीओ चंदन जायसवाल सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें