प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह
रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के तहत रुद्रपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में नोडल अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित के साथ किया
खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है ताकि किसी कारण बस शिक्षा से वंचित न रह जाए
आउट ऑफ स्कूल बच्चों तथा ड्रॉप आउट बच्चों का निकट के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराए जाने पर विशेष बल दिया उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि आगामी स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर सभी बच्चों का नामांकन निकट के परिषदीय विद्यालयों में कराया जाए किसी भी दशा में कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल ना रहे
उन्होंने शारदा विशेष शिक्षक प्रशिक्षण में निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी
मास्टर ट्रेनर अंजनी कुमार सिंह, धनंजय मणि त्रिपाठी घनश्याम त्रिपाठी अभय शंकर शुक्ला छत्रपाल सिंह प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियोके माध्यम से शिक्षण तकनीकी और विधियो की बारीकीयो से अवगत कराया प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड रुद्रपुर के सभी विद्यालयों से नोडल शिक्षक उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें