मंगलवार, 31 मार्च 2026

संजीवा सिंह आर्चरी संस्थान मे प्रशिक्षण ले रही खिलाड़ी भावना सिंह ने 4 वी PSEB तीरंदाजी प्रतियोगिता मे जीता स्वर्ण पदक

 उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आयोजित थी प्रतियोगिता

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आयोजित 4 वी PSEB तीरंदाजी प्रतियोगिता  मे देवरिया जनपद के कन्हौली स्थित संजीव सिंह आर्चरी संस्थान की प्रशिक्षण खिलाड़ी प्रतिभाशाली तीरंदाज भावना सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया

शानदार प्रदर्शन पर भावना सिंह को 15 हजार रुपए का मिला पुरस्कार 

आयोजित प्रतियोगिता खेल के फाइनल मुकाबले में माधवी को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता इसके पहले उन्होंने सेमी फाइनल में चेष्टा को 7-3 तथा क्वार्टर फाइनल में मुस्कान को 6-0 से पराजित किया इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें 15000 रुपए की नगर पुरस्कार भी दिया गया

अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित संस्थान के कोच संजीव सिंह ने प्रशिक्षको कि इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है बल्कि भविष्य में ओलंपिक 2032 /36 जैसे बड़े लक्ष्यो की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा जो इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रुद्रपुर - नरायणपुर असवनपार मार्ग पर नगवा के समीप धंसी सड़क, आवागमन पर संकट

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर  नारायनपुर–असवनपार मार्ग पर नगवा गांव के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सड़क ...