रुद्रपुर देवरिया। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के शुभ अवसर पर देवरिया के समस्त फिजियोथेरेपिस्टों के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को पैकोली कुटी के प्रांगण मे किया जायेगा शिविर में लोगों को फिजियोथेरेपी से संबंधित समस्याओं के लिए निःशुल्क सलाह एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस दौरान विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों की समस्याओं को उपचार संबंधी मार्गदर्शन देंगे।शिविर का उद्देश्य लोगों को फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक करना तथा हड्डी, जोड़, मांसपेशियों और शारीरिक गतिशीलता से जुड़ी समस्याओं में उचित परामर्श उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
प्रमुख आयोजक/पदाधिकारी: डॉ. डी.के. पाण्डेय, डॉ. के.डी. मिश्रा, डॉ. सतीश जायसवाल, डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी एवं डॉ. मो. एकराम।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें