मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप
रुद्रपुर देवरिया आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट, कन्हौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 वर्ग में प्रज्ञा सिंह ने 347 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारत में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया।
वहीं आर्य प्रताप सिंह (कंपाउंड) ने 350 अंक के साथ 8वां स्थान प्राप्त किया। प्रभात ने 345 अंक के साथ भारत में 14वां स्थान हासिल किया तथा उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे।
एलिमिनेशन (व्यक्तिगत मुकाबलों) के परिणाम
प्रज्ञा सिंह ने1/64 में झारखंड की नैरा को 6-0 से हराया।1/16 में हरियाणा की सिमरन को 6-0 से हराया।
1/8 में तमिलनाडु की मधुमिशा के साथ कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें 5-5 की बराबरी के बाद हार का सामना करना पड़ा।
प्रभात 1/64 में दिल्ली के निष्ठान को 6-0 से हराया।
1/16 में तेलंगाना के निशांत को 6-2 से हराया।1/8 में महाराष्ट्र के अर्नव को 6-0 से हराया।
क्वार्टर फाइनल (1/4) में दिल्ली के पियूष के साथ मुकाबला 5-5 की बराबरी पर रहा, जिसमें करीबी अंतर से हार मिली।
आर्य प्रताप सिंह (कंपाउंड):
1/64 में केरल के आरव को 144-133 से हराया।
1/16 में आंध्र प्रदेश के हर्षित के साथ 144-144 की बराबरी के बाद शूट-ऑफ में जीत हासिल की।
1/8 में महाराष्ट्र के प्रबल राव के खिलाफ 147-148 से बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पडा
अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज व कोच संजीव कुमार सिंह ने कोच एवं प्रबंधन ने खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे की सराहना करते हुए आने वाले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि देवरिया क्षेत्र के उभरते तीरंदाज देवरिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और भविष्य में और बेहतर परिणामों की उम्मीद होगी


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें