शनिवार, 28 मार्च 2026

एल.बी.आर.पब्लिक स्कूल में एनुअल रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का हुआ आयोजन

मनोज रूंगटा

मुख्य अतिथि ने कक्षावार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रैंकर्स के विद्यार्थियो को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित


रुद्रपुर देवरिया एल बीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को एनुअल रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी हरिशंकर लाल भाजपा नेता राजीव गुप्ता पत्रकार मनोज रुंगटा 
आशुतोष पाण्डेय को स्कूल के निदेशक मनोज यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया जहा कक्षा 9 वीं की छात्राएं शगुन त्रिपाठी, प्रिया यादव एवं अंशिका शुक्ला ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया

विद्यालय के निदेशक में मुख्य अतिथि को भी कोई देकर किया स्वागत

विद्यालय के निदेशक  मनोज यादव द्वारा अतिथियो  स्वागत बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया गया

पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों के लिए यह अवसर प्रेरणादायी  एस डी एम

मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी  हरिशंकर लाल अपने सम्बोधन मे कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त हुआ है  उनके लिए यह अवसर प्रेरणादायी है। अगर हम सभी अनुशासित एवं नियोजित ढंग से शिक्षा ग्रहण करें तो मंजिल सब को प्राप्त हो सकता है।
उन्होंने शिक्षा पर कहा कि  एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल  शिक्षा के क्षेत्र में रूद्रपुर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है छात्रो की यह उपलब्धि मे विद्यालय परिवार के साथ ही साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार के विजेताओं को आगामी एक वर्ष तक स्कालरशिप देने की प्रबंधक ने की घोषणा 

जुनियर वर्ग में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार कक्षा यू.के.जी के आद्विक सिंह को एवं बेस्ट एटेंडेंस पुरस्कार कक्षा यू.के.जी. की हीं सान्वी वर्मा तथा सीनियर वर्ग में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार कक्षा 8वीं की उन्नति गुप्ता को तथा बेस्ट एटेंडेंस पुरस्कार कक्षा 6 वीं की आस्था गुप्ता को दिया गया

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री अभय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में विक्रम यादव मोहित रुंगटा नितेश शर्माअभिषेक कुमार राहुल कार्तिकेय ऋषिकेश तृषा सिंह प्रियंका ट्विंकल राव रेनू यादव अंजलि सूफिया  आकांक्षा आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

तहसीलदार के आश्वासन पर दस घंटा वाद पूर्व विधायक का धरना हुआ समाप्त

किसान के घर डीजल की छापेमारी को लेकर बैठे धरना पर रुद्रपुर देवरिया प्रशासन द्वारा किसान के  छापेमारी कर डीजल रखने के जुर्म मे जेल भेजने को ल...