किसान के घर डीजल की छापेमारी को लेकर बैठे धरना पर
रुद्रपुर देवरिया प्रशासन द्वारा किसान के छापेमारी कर डीजल रखने के जुर्म मे जेल भेजने को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक खोखा सिंह व समर्थको द्वारा रुद्रपुर कोतवाली में जारी धरना रात्रि 9:00 बजे तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हुआ
बताते चले कि शुक्रवार को दो किसान के घर से पकड़े गए डीजल को लेकर शनिवार को 11 बजे सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रुद्रपुर कोतवाली में धरना पर बैठ गए .जिसको लेकर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए
जहा रात्रि 9:00 बजे तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा के आश्वासन परधरना समाप्त हुआ
खोखा सिंह ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है किसानों के घर पकड़े गए डीजल पर कहा कि दोनों किसान कंबाइंड ट्रैक्टर .भूसा बनाने वाली मशीन के मालिक हैं जो वर्तमान समय किसानो की फसल खेतों में खड़ी है जिसको लेकर लगातार एक माह कंबाइंड खेतो ने चलता है जिसके लिए किसान डीजल की व्यवस्था कर रखा है उन किसानों को सरकार डीजल जमाखोरी के आरोप में जेल भेज दिया
पूर्व विधायक के साथ अशोक कृष्ण यादव महन्थ यादव हरेंद्र सिंह त्यागी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादवशब्बीर अहमद वीरेंद्र यादव अंकित सिंह विजय यादव सद्दीक अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें