सोमवार, 27 अप्रैल 2026

घर में घुसा 14 फीट का अजगर, तीन दिन बाद वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रपुर देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के पचरुखा चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रोशन चौहान के आवासीय मकान में एक विशालकाय अजगर घुस गया। घर में अजगर दिखाई देते ही परिजनों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में 10 से 14 फीट लंबे अजगरों के रिहायशी इलाकों में घुसने की घटनाएं बढ़ रही हैं। आशंका है कि भोजन और ठंडे स्थान की तलाश में ये सांप आबादी की ओर रुख कर रहे हैं।घटना की सूचना तत्काल एकौना थाना को दी गई, जिस पर थानाध्यक्ष आनंद पाण्डेय ने वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई, लेकिन अजगर को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन दिन की निगरानी और प्रयास के बाद सोमवार रात वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत सूचना दें ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...