सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
रुद्रपुर देवरिया जनपद की लोकप्रिय जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि धर्म के प्रति आस्था और जानवरों के प्रति उनका स्नेह है, जिसका एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे तस्वीर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल धार्मिक स्थल पर श्रद्धा भाव के साथ ही मौजूद जानवरों के प्रति भी अपनापन दिखाया, उन्हें दुलारते और उनकी देखभाल करते हुए देखा गया। उनके इस व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीएम दिव्या मित्तल का यह रूप उनके संवेदनशील और मानवीय व्यक्तित्व को दर्शाता है। एक ओर जहां वे प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं, वहीं दूसरी ओर समाज और जीव-जंतुओं के प्रति उनका प्रेम भी प्रेरणादायक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी सराहना करते नहीं थक रहे। लोगों का कहना है कि ऐसे अधिकारी समाज के लिए मिसाल होते हैं, जो कर्तव्य के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी महत्व देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें