सोमवार, 27 अप्रैल 2026

दत्तात्रेय धाम के संस्थापक ने एसडीएम को सौंपा पत्रक पराली जलाने वालों पर कार्रवाई की उठाई मांग

 

रुद्रपुर, देवरिया। क्षेत्र के नकईल बेलूआर घाट स्थित दत्तात्रेय धाम के पास पराली जलाने से हुए नुकसान को लेकर धाम के संस्थापक स्वामी परमानंद गिरि ने एसडीएम रुद्रपुर अवधेश निगम को पत्रक सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्वामी परमानंद गिरि ने बताया कि सरकार द्वारा पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद कुछ किसान मनमाने ढंग से पराली जला रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसी ही घटनाओं में एक व्यक्ति की जलकर मृत्यु भी हो चुकी है, इसके बावजूद पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों उनके आश्रम के समीप किसान राजाराम गुप्ता द्वारा पराली में आग लगा दी गई, जिसकी चपेट में आकर आश्रम परिसर में लगे फलदार वृक्ष झुलस गए। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, जिस पर नायब तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्वामी परमानंद गिरि ने प्रशासन से मांग की है कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

घर में घुसा 14 फीट का अजगर, तीन दिन बाद वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रपुर देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के पचरुखा चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रोशन चौहान के आवासीय मकान में एक ...