सोमवार, 27 अप्रैल 2026

जनहित समस्याओं के निस्तारण को बेचनराम ने नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

रुद्रपुर देवरिया। जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए मुंडेरा बाजार के पूर्व विधायक (भाजपा) व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचनराम ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के रामलक्षन निवासी विजय यादव को जनपद देवरिया का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अब जन समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और आम जनता की आवाज प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचेगी।

विजय यादव की नियुक्ति पर अखिलेश सिंह, रमेश यादव, अमित कुमार, रामलाल निषाद, जगरोशन गुप्ता, विवेक गौतम, प्रवीण निषाद, उमेश कुमार व मुन्ना निषाद सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

घर में घुसा 14 फीट का अजगर, तीन दिन बाद वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रपुर देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के पचरुखा चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रोशन चौहान के आवासीय मकान में एक ...