रविवार, 26 अप्रैल 2026

बिना हेलमेट चलना पड़ा भारी: रुद्रपुर में पुलिस ने 5 वाहनों का किया ई-चालान

रुद्रपुर, देवरिया।सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर नगर के खजुहा चौराहे पर उप निरीक्षक बाल गंगाधर ने अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ वैभव प्रताप सिंह, सुरेंद्र साहनी और प्रदीप यादव भी मौजूद रहे।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट तीन सवारी चलते पाए जाने पर कुल पांच वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग ₹4000 का ई-चालान किया गया।

थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया, वहीं जिम्मेदार नागरिकों ने इसे सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

घर में घुसा 14 फीट का अजगर, तीन दिन बाद वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रपुर देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के पचरुखा चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रोशन चौहान के आवासीय मकान में एक ...