485 महिला रिक्रूट्स बनीं कांस्टेबल
देवरिया। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में 485 महिला रिक्रूट कांस्टेबलों की भव्य पासिंग आउट परेड गरिमामय माहौल में संपन्न हुई।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट्स हुयी सम्मानित
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रहीं, जबकि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने उनका स्वागत करते हुए परेड का निरीक्षण कराया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट्स को सम्मानित किया।
चयनित रिक्रूट्स मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और प्रशिक्षण का शानदार किया प्रदर्शन
परेड में कुल 17 प्लाटूनों ने सुसंगठित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया। चयनित रिक्रूट्स में 185 बहराइच, 123 महाराजगंज और 177 देवरिया जनपद की शामिल रहीं।
कमांड और प्लाटून नेतृत्व
परेड की फर्स्ट-इन-कमाण्ड विभा तिवारी, सेकण्ड-इन-कमाण्ड शन्नो और थर्ड-इन-कमाण्ड किरन यादव रहीं। सभी 17 प्लाटूनों का नेतृत्व अलग-अलग महिला प्लाटून कमांडरों ने संभाला, जिन्होंने उत्कृष्ट समन्वय और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी ने रिक्रूट्स को कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का दिया संदेश
परेड के दौरान सभी प्लाटूनों ने तालमेल और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए रिक्रूट्स को कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सहायता में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट्स को हुयी सम्मानित
शारीरिक प्रशिक्षण: सविता यादव .शस्त्र प्रशिक्षण: स्वाति सिंहभीड़ नियंत्रण: अंकिता तिवारी सर्वांग सर्वोत्तम: रश्मि सिंह कानून विषय (बीएनएस, बीएनएसएस, साक्ष्य अधिनियम): ललिता पाल संविधान व मानवाधिकार: राधा सरोज साइबर/सीसीटीएनएस: अस्मिता पाण्डेय अंतःकक्ष परीक्षा: काजल वर्मा को सम्मानित किया
साथ ही प्रशिक्षकों में आईटीआई शशिकिरण कुशवाहा और पीटीआई मुकेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ बाह्य प्रशिक्षक तथा निरीक्षक अरविन्द यादव को सर्वश्रेष्ठ अंतःविषय प्रशिक्षक का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें