रविवार, 19 अप्रैल 2026

गुमशुदा 3 वर्षीय बच्ची ‘परी’ को जांचों परांत पुलिस ने सौपा परिजनों को

परिजनों ने पुलिस टीम का हृदय से किया आभार व्यक्त 

रुद्रपुर, देवरिया। दुग्धेश्वर नाथ नाथ मंदिर रोड पर रविवार के सुबह  लगभग 3 वर्षीय  बच्ची राहगीरो को मिली राहगीरो ने तत्काल पुलिस को सौंप दिया   पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्ची की पहचान और उसके परिजनों की खोज शुरू की गई।

विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाने पर बच्ची की पहचान ‘परी’ के रूप में हुई। वह केवटलिया, थाना मदनपुर निवासी विशाल और मनिता देवी की पुत्री है। 

परिजनों के अनुसार, वे नाथ बाबा मंदिर पर दुकान चलाते हैं और काम में व्यस्त होने के दौरान बच्ची बिना बताए सड़क पर निकल गई थी।

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और शीघ्र ही उसके माता-पिता का पता लगाकर उन्हें बुलाया। आवश्यक पुष्टि के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश शुक्ला एवं महिला कांस्टेबल कंचन यादव की विशेष भूमिका रही। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टीन शेड में अज्ञात कारणो से लगी आग, गाय झुलसी

एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक ने किया सर्वे रुद्रपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसुम्हा फतेहपुर में रविवार दोपहर सड़क किनार...