रविवार, 19 अप्रैल 2026

टीन शेड में अज्ञात कारणो से लगी आग, गाय झुलसी

एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक ने किया सर्वे

रुद्रपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसुम्हा फतेहपुर में रविवार दोपहर सड़क किनारे स्थित एक गैर आवासीय टीन शेड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक गाय आंशिक रूप से झुलस गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामउचित सिंह पुत्र स्व. दिनेश सिंह के टीन शेड (गाय की घारी) में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने टाट से बनी घारी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां बंधी गाय झुलस गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी अवधेश निगम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक दुर्गेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट प्रेषित की।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित को शासन की ओर से नियमानुसार क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। वहीं, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देवरिया मे आयोजित टीजीटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता डी ए म रुद्रपुर देवरिया। जनपद में आयोजित टीजीटी परीक्षा के प्रथम सत्र के दौरान जिलाधिकार...