शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

स्कूल चलो अभियान में लापरवाही पर सख्ती, 32 विद्यालयों को नोटिस

दो कार्य दिवस के अन्दर नामांकन पूर्ण कर उसे प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश 

रुद्रपुर देवरिया स्कूल चलो अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत नामांकन न कराने वाले विद्यालयों पर खंड शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए दो कार्य दिवस के भीतर नामांकन पूर्ण कर उसे प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने बताया कि रुद्रपुर खंड के अंतर्गत कुल 151 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 32 विद्यालयों ने अभी तक स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन नहीं कराया है। यह स्थिति गंभीर है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नामांकन में पीछे रहने वाले विद्यालयों में बहोरा, दलपतपुर, बैदा, कोरड, वौरडीह, भभोली, विट्ठलपुर, छपरा बुजुर्ग, देवकली, हेमराज, धर्मपुर, गायघाट, जगन्नाथपुर, जगत माझा, जमीरा प्रथम द्वितीय सहित कुल 32 विद्यालय शामिलहैं।

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि, “स्कूल चलो अभियान शासन की प्राथमिकता में है। सभी विद्यालयों को शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना होगा। यदि दो दिनों के भीतर प्रगति नहीं दिखाई देती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।”


उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

छत पर फंदे से लटकी मिली 15 वर्षीय छात्रा, परिजनों में मचा कोहराम

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिडहनी में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 15 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों ...