बुधवार, 1 अप्रैल 2026

सड़क हादसे में अभिषेक दत्त राय की हुयी मौत वह असम में एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम


रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद के ग्राम मेंदीपट्टी निवासी 46 वर्षीय ऋषिकेश दत्त राय की असम में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई वह असम की एक निजी कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। 

जानकारी के अनुसार वह मंगलवार की रात वह कंपनी के ऑफिस से काम निपटाने के बाद अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कमरे पर लौट रहे थे, तभी मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ऋषिकेश दत्त राय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची असम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

मौत की खबर परिवार में कोहराम मच गया पत्नी निधू देवी और मां बबुना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रुद्रपुर - नरायणपुर असवनपार मार्ग पर नगवा के समीप धंसी सड़क, आवागमन पर संकट

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर  नारायनपुर–असवनपार मार्ग पर नगवा गांव के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सड़क ...