बुधवार, 1 अप्रैल 2026

स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

 शिक्षा ही समाज को आगे बढाने का सशक्त माध्यम एस डी एम



रुद्रपुर देवरिया नये शिक्षा सत्र के पहले दिन बुधवार को विकास खंड रुद्रपुर के निवही विद्यालय से स्कूल  चलो अभियान का शुभारम्भ हुआ इस अवसर पर प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के बच्चों शिक्षकों तथा अधिकारियो  ने मिलकर एक जागरूकता रैली निकाली

रैली का शुभारंभ एस डी एम हरिशंकर लाल खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर  किया

शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित

इस दौरान प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर द्वितीय कंपोजिट विद्यालय रूद्रपुर, कंपोजिट विद्यालय निबही अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया


 शैक्षिक सत्र आरंभ होने के क्रम एस डी एम ने  बच्चों में पुस्तक वितरण किया और कहा कि हर बच्चे को शिक्षा से जुड़ना शासन की प्राथमिकता है 
उन्होंने अभिभावकों से अपील कीयह बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है 
                   हस्ताक्षर अभियान

इस अवसर पर ग्राम प्रधान निबही वार्ड सभासद रुद्रपुर नगर पंचायत, एसएमसी अध्यक्ष सदस्य, शिक्षक गण में लालकृष्ण सिंह, नर्वदेश्वर मणि, सत्य प्रकाश सिंह,अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

  शिक्षा ही समाज को आगे बढाने का सशक्त माध्यम एस डी एम रुद्रपुर देवरिया नये शिक्षा सत्र के पहले दिन बुधवार को विकास खंड रुद्रपुर के निवही वि...