रुद्रपुर देवरिया बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन रामजी सहाय पी जी कॉलेज के प्रांगण में किया गया जिसमें एल आई सी इंडिया बीमा शक्ति, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सत्या माइक्रो कैपिटल, टाटा कैपिटल, सिद्धार्थ बजाज देवरिया,एवं पेरिग्राइन सिक्योरिटी सर्विसेज जैसी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया
रोजगार मेले मे 311अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण 50 को मिला जाँव
रोजगार मेले मे 311अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमे शैक्षिक योग्यता , साक्षात्कार एवं अनुभव के आधार पर लगभग 50अभ्यर्थियों.को जॉब ऑफर किया गया,ऑफर मिलते ही प्रारंभिक रूप से चयनित छात्र_छात्राओं के चेहरे खिल गए
प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय ने इस मेले के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये पहला अवसर है जब हमारे नॉन टेक्निकल महाविद्यालय में इस तरह का कोई आयोजन किया गया है, ये हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है अक्सर इस तरह के आयोजन तकनीकी संस्थाओं में ही होते रहे है!
इस अवसर पर रोहन अपूर्व सिन्हा,जिला सेवायोजन अधिकारी,देवरिया एवं कुमार रोहित,प्रबंधक,टेक्नोलॉजी,राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लि.देवरिया सहित अन्य संस्थाओं के अधिकारी एवं प्राध्यापकगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे
मेला संयोजक धीरज कुमार एवं सह संयोजक डॉ अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें