बुधवार, 8 अप्रैल 2026

बिना मान्यता प्राप्त संचालन हो रहे विद्यालयों पर होगी कार्रवाई राज किशोर सिंह

रुद्रपुर देवरिया बिना मान्यता प्राप्त के क्षेत्र में चल रहे विद्यालयों को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा सख्ती दिखाई गई है जिसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति  जारी की है

राज किशोर सिंह ने कहा कि निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार के तहत बिना मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड वसूला जाएगा 

उन्होंने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त या नॉन स्कूलिंग /डमी स्कूल चल रहा है तो उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दें अन्यथा निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी 

उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों को जिस माध्यम वह कक्षा तक की मान्यता सक्षम अधिकारी द्वारा प्राप्त है इस माध्यम व कक्षाओं तक विद्यालय संचालित किया जाए नियम विरुद्ध पाये जाने  पर कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रोजगार मेले में बेरोजगारों को मिला जॉब ऑफर

रुद्रपुर देवरिया बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोज...