बुधवार, 22 अप्रैल 2026

संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

रुद्रपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरवा में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कोरवा निवासी स्वर्गीय हरिप्रसाद के पाँच पुत्र है जो मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं  सबसे छोटे पुत्र टप्पू की शादी सात वर्ष पूर्व थाना झंगहा क्षेत्र के बोहाबार गांव निवासी उर्मिला देवी की पुत्री भानमती से हुई थी 

 परिजनों के मुताबिक, भानमती गर्भवती थी। मंगलवार की रात वह अचानक पलंग से नीचे गिर गई, जिससे उसके पेट में तेज दर्द होने लगा।आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और मायके वालों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर बुधवार सुबह मृतका की मां उर्मिला देवी अन्य परिजनों के साथ कोरवा पहुंचीं और बेटी को लेकर संतुष्टि के लिए देवरिया के एक निजी अस्पताल गईं। वहां भी डॉक्टरों ने महिला को मृत बताया। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज ले गईं, जहां डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मृतका की मां माधुरी देवी ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका का पति विदेश में रहता है।भानमती की एक पुत्र 5 वर्ष सचिन व 3 वर्ष की बेटी परी है 

 कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ज्ञान प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक को देवरिया भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रुद्रपुर में अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, दस्तावेज न मिलने पर सील

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, अवैध संचालन पर सख्ती के संकेत रुद्रपुर, देवरिया जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभ...