बुधवार, 22 अप्रैल 2026

रुद्रपुर में अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, दस्तावेज न मिलने पर सील

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, अवैध संचालन पर सख्ती के संकेत

रुद्रपुर, देवरिया जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक केंद्र पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी पांडे के नेतृत्व नायब तहसीलदार अनिल तिवारी के साथ  की गई।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. एस.के. राव के साथ टीम ने तहसील रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान केंद्र संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने तत्काल प्रभाव से केंद्र को सील कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, रुद्रपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की भरमार है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई केंद्र स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से संचालित हो रहे हैं और नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

इस संबंध में डॉ. अश्वनी पांडे ने बताया कि रुद्रपुर में केवल पांच अल्ट्रासाउंड केंद्र ही विधिवत पंजीकृत हैं, जबकि अन्य केंद्र अवैध रूप से संचालित होने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध रूप से संचालित केंद्रों पर शिकंजा कसने के संकेत मिल रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रुद्रपुर में अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, दस्तावेज न मिलने पर सील

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, अवैध संचालन पर सख्ती के संकेत रुद्रपुर, देवरिया जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभ...