बुधवार, 22 अप्रैल 2026

सांसद ने 1.56 करोड़ की 11 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, गांवों के विकास को बताया प्राथमिकता

 

रुद्रपुर, देवरिया। ग्रामीण विकाश मंत्री सांसद बांसगांव ने बुधवार को क्षेत्र के पचलड़ी चौराहे पर लगभग 1.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण विकास को केंद्र व प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम में और के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि आज गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे न केवल आवागमन सुगम हुआ है बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, उसे जमीन पर उतारने का काम करती है और आज का लोकार्पण उसी का प्रमाण है।

ग्रामीण विकास को केंद्र व प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पहले गांवों की सड़कों की हालत बेहद खराब थी, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब चमचमाती सड़कों ने गांव की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने इसे सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

वहीं, क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, पुल-पुलिया समेत बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी विकास की गति और तेज होगी।कार्यक्रम को संगम द्विवेदी, उपेंद्रनाथ सिंह, महेश त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की।

इस दौरान एसडीएम अवधेश निगम, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता जनार्दन राव डीके यादव, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मनीष गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल द्विवेदी ने की, जबकि संचालन छोटे सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

होटल किंग्डम के प्रोपराइटर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक पंडित दीप नारायण त्रिपाठी की पत्नी एवं होटल किंग्डम के प्रो...