गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

होटल किंग्डम के प्रोपराइटर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक पंडित दीप नारायण त्रिपाठी की पत्नी एवं होटल किंग्डम के प्रोपराइटर की माता राधिका देवी (85) का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

राधिका देवी ने अपने आवास छपरा खुर्द में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जहा उनका अंतिम संस्कार बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम पर वैदिक रीति-रिवाज से किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शोक व्यक्त करने वालों में ग्रामीण विकास मंत्री व बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. रतनपाल सिंह, विधायक जयप्रकाश निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठ्ठे लाल निगम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, भाजपा नेता राजीव गुप्ता, प्रदीप यादव, राजेश त्रिपाठी, हरेराम द्विवेदी, विनोद त्रिपाठी, विनय तिवारी, संदीप यादव, सुरेंद्र देव मिश्रा, मनोज रुंगटा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

होटल किंग्डम के प्रोपराइटर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक पंडित दीप नारायण त्रिपाठी की पत्नी एवं होटल किंग्डम के प्रो...