शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

जनहित की समस्याओं पर सपा का प्रदर्शन, 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा एस डी एम को

रुद्रपुर देवरिया जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व विधान सभा प्रत्याशी प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एसडीएम को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सेमरौना पुल पर एकत्रित हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। इसके बाद एसडीएम रुद्रपुर अवधेश निगम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाये सरकार विरोधी नारे

ज्ञापन में प्रमुख रूप से रसोई गैस की आपूर्ति प्रत्येक गांव में एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने तथा बुकिंग 20 दिन के अंदर उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। साथ ही पेयजल संकट को लेकर पचलड़ी, मांगा, कोड़र, ईश्वरपुरा, एकला, मिश्रौलिया, बड़हरा, पकड़ी, रामलक्ष्मण क्षेत्र सहित मदनपुर व रुद्रपुर नगर पंचायत में बने ओवरहेड टैंक से गर्मी के मद्देनजर तत्काल जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की गई।इसके अलावा वर्षों से निर्मित अग्निशमन केंद्र को चालू करने, रुद्रपुर-नकईल मार्ग का चौड़ीकरण कराने, मदनपुर क्रय केंद्र सहित सभी खरीद केंद्रों को शुरू करने, स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित धन उगाही पर रोक लगाने तथा आगामी फसल को देखते हुए किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही।

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम केवल यादव, डॉ. शशांक शेखर गुप्ता नगर अध्यक्ष शंकर जायसवाल, सभासद जय रतन चौरसिया, विजय यादव कैसर अली, मकसूद खान, मासूम आलम, रामवृक्ष राजभर, नथुनी यादव, प्रकाश यादव, अमित यादव, गोपाल राजभर अमित सोनकर अमर सिंह सैथवार रमेश मिश्रा इमरान खान अजय विश्वकर्मा रितेश नितेंद्र यादव शीला देवी सरिता देवी शिवकुमारी देवी लालमन, विजय यादव, विनोद यादव, दिलीप यादव, सोनू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देवरिया में देवनन्दन इंटर कॉलेज का जलवा, सलोनी बनीं जिला टॉपर

  कन्हैया यादव बघौचघाट (देवरिया)। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में देवनन्दन इंटर कॉलेज, वृक्षापट्टी-पथरदेवा के छात्रों ने शानदार प्र...