सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व चार शिक्षको का सम्मान पूर्वक किया गया विदाई
रूद्रपुर देवरिया इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सहित चार शिक्षको का गुरुवार को विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पूर्वक विदाई की गई
सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य सुभाषचन्द्र सिंह व अध्यापकगण अरूण त्रिपाठी,मारकण्डेय सिंह,सिद्धेश्वर सिह व चन्द्रभान सिंह को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनता इण्टर कालेज पिपरा कछार के पूर्व प्रधानाचार्य कौशल किशोर सिह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत भावुक है। आप सभी को विदाई देते हुए खुशी और उदासी दोनों का एहसास हो रहा है। आप लोगों ने न केवल अपने वर्षों के शानदार करियर में इस संस्थान को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में हमेशा मार्गदर्शन भी किया।
आपकी मेहनत, ईमानदारी और मुसीबत के समय मुस्कुराकर समाधान खोजने की क्षमता हम सबके लिए प्रेरणादायक रही है। आपने इस कार्यालय को केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार बनाया। आप लोगों के जाने से यहाँ एक खालीपन ज़रूर रहेगा, लेकिन आपकी यादें और सीख हमेशा हमारे साथ रहेंगी। इस दौरान विद्यालय परिवार में नवनियुक्त प्रधानाचार्य रामप्रसाद का स्वागत किया
शिक्षक संघ इकाई मंत्री दीपनारायण सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि उस को रुख़्सत तो किया था मुझे मालूम न था।सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला। सभी का जीवन स्वस्थ, सुखमय और आनंदमय रहे। आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा
कार्यक्रम में गोरखनाथ त्रिपाठी रामचंद्र गुप्ता, खड्ग बहादुर, सिंह, सर्वेश द्विवेदी, सम्राट जायसवाल,अमित कुमार यादव, उमंग सिंह, विमलेश, रामबदन प्रजापति, सहित समस्त शिक्षकगण,शिक्षिका,लिपिक,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजेश कुमार शर्मा ने आये अतिथियों का आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें