रुद्रपुर (देवरिया)। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को रुद्रपुर नगर स्थित यूनियन बैंक में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा, महिला कांस्टेबल कंचन यादव और चंद चौहान मौजूद रहीं। टीम ने उपस्थित महिलाओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपात स्थितियों में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इस दौरान 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं व नवजात के लिए एंबुलेंस), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्डलाइन) और 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा) के बारे में विस्तार से बताया गया।
टीम ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी, जिनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शामिल हैं।
अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे जागरूक बनें, किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें