रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर–देवरिया मार्ग पर इमलिया बैरिया के बीच खेतों में पराली जलती देख एसडीएम अवधेश निगम सख्त हो गए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल टीम ने सड़क से लेकर खेतों तक लगी आग पर काबू पाया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ीआग बुझाते कर्मचारी
एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर लगाते हुए पराली जलाने वालों की पहचान करने के निर्देश दिए। लेखपाल और कानूनगो संबंधित किसानों को चिन्हित करने में जुट गए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना को गंभीरता से लेते हुए 50 से अधिक किसानों को नोटिस जारी किया जा चुका है। प्रशासन इस मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।
एसडीएम अवधेश निगम ने किसानों और आम लोगों से अपील की कि वे पराली न जलाएं, ताकि इस तरह की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें