सोमवार, 20 अप्रैल 2026

बाइक टक्कर में पराली के आग से युवक की हुयी मौत पर प्रशासन का चला डंडा

पचास से अधिक किसानों को भेजा गया नोटिस तीन दिन के अंदर देना होगा जवाब

रुद्रपुर देवरिया  खेतों में जलती पराली के चपेट मे आने से जिंदा जले युवक को लेकर प्रशासनने 50 से अधिक किसानों को नोटिस भेजते हुए 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है 

बताते चले कि शनिवार को पराली की आग से उठे घने धुएं ने सड़क पर ऐसा धुंध पैदा किया कि दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में मुसाफिर नामक युवक जिंदा जल गया। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और अब पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि खेतों में लगाई गई आग की लपटें सड़क तक पहुंच गई थीं। धुएं की वजह से विजिबिलिटी लगभग खत्म हो गई थी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर के बाद बाइक आग की चपेट में आ गई और युवक को बचने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

नियम तोड़ने वाले के विरुद्ध होगी कार्रवाई एस डी एम

घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अवधेश निगम के नेतृत्व में कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने इलाके में सर्वे कराया, जिसमें लगभग 50 से अधिक किसानों द्वारा पराली जलाने की पुष्टि हुई।

एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि सभी चिन्हित किसानों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें 3 दिन के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर भू-राजस्व अधिनियम के तहत आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा पराली जलाना अब सिर्फ पर्यावरण नहीं, जान के लिए भी खतरा बन चुका है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मिशन शक्ति अभियान: बैंक में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन व योजनाओं की दी जानकारी

रुद्रपुर (देवरिया)। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को रुद्रपुर नगर स्थित यूनियन बैंक में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान ...