रविवार, 19 अप्रैल 2026

19 माह देवरिया में दमदार कार्यकाल, अब हापुड़ की कमान संभालेंगी IAS श्रुति शर्मा

  रुद्रपुर देवरिया वर्ष 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रुति शर्मा को हापुड़ जनपद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात किया गया है। देवरिया जनपद में करीब 19 माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली, सादगी और जनता से सीधे संवाद के चलते खास पहचान बनाई।

रुद्रपुर नगर को जाम से मुक्ति दिलाई थीश्रुति शर्मा ने

श्रुति शर्मा ने अपने प्रशासनिक सफर की शुरुआत रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ की नगरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम के रूप में की थी। जहां जाम से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष भूमिका रहीजिसे बुलाया नहीं जा सकता है इसके बाद उन्हें देवरिया सदर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां उन्होंने राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।

अपने कार्यकाल के दौरान वे आमजन के बीच सहज उपलब्ध रहीं। जनसुनवाई में त्वरित निस्तारण, क्षेत्रीय भ्रमण और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उनकी कार्यशैली की सराहना होती रही।

अब हापुड़ में सीडीओ के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ आमजन में भी उम्मीदें हैं कि वे विकास कार्यों को गति देंगी और अपनी कार्यकुशलता से वहां भी अलग पहचान बनाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मिशन शक्ति अभियान: बैंक में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन व योजनाओं की दी जानकारी

रुद्रपुर (देवरिया)। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को रुद्रपुर नगर स्थित यूनियन बैंक में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान ...