बघौचघाट (देवरिया)। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के महुआडीह चौराहे पर रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके सुपुत्र एवं पूर्व प्रमुख के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता, शुभचिंतक और गणमान्य लोग शामिल हुए।
समारोह के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में ने उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों, मजलूमों और वंचितों की आवाज बुलंद की। कसया से निर्विरोध प्रमुख बनने से लेकर पांच बार विधायक बनने तक उन्होंने जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया। दो बार कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं को रोजगार और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में वह पुनः पथरदेवा विधानसभा से विधायक बनकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे। अंत में सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संजय कुमार मल्ल, राकेश राय, उमेश नारायण शाही, राजेश कुमार पाण्डेय, रामप्रकाश चौधरी, मुकेश सिंह सेंगर, आलोक यादव, अब्दुल रब्ब, राजन यादव, न्यूटन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें