गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

गांजा के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटर साइकिल व नकदी बरामद


रुद्रपुर देवरिया अपराध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार  की रात संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया

 क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा हैअभियान में गुरुवारको  मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश शुक्ला हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा कांस्टेबल राजेश यादव कांस्टेबल मनोज सिंह कांस्टेबल पवन चौधरी ने नाथ बाबा मंदिर के पीछे सहनकोट जाने वाले मार्ग से आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील निषाद (20 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र निषाद, निवासी बेलकुंडा थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 7 ग्राम अवैध गांजा, 760 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (UP 52BQ 7083) बरामद की है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर ने बताया कि मु0अ0सं0-208/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लंगड़ा बाजार में आमने-सामने बाइक भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

रुद्रपुर देवरिया  क्षेत्र के भलुअनी नगर पंचायत वार्ड नंबर 35 निवासी राकेश (पुत्र सुरेश प्रसाद) गुरुवार को लंगड़ा बाजार में हुई सड़क दुर्घटना...