रुद्रपुर (देवरिया)। गोर्रा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सोमवार शाम उसका शव नदी में उतराता मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम विट्ठलापुर निवासी सद्दाम हुसैन रविवार को अपने दोस्त और भाई मोहम्मद हुसैन के साथ डहरौली बुजुर्ग गांव स्थित गोर्रा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिजन और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन रविवार को उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
सोमवार की शाम युवक का शव नदी में उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक कृषिकांत राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें