मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

राजनीति से ऊपर इंसानियत: अखिलेश यादव ने बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल से की मुलाकात

 रुद्रपुर देवरिया  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को मेदान्ता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

गौरतलब है कि बीते दिनों महिला आरक्षण बिल के विरोध में प्रदर्शन के दौरान अनुपमा जायसवाल, अखिलेश यादव का पुतला दहन कर रही थीं। इसी दौरान आग की चपेट में आने से उनका चेहरा झुलस गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और चिकित्सकों से भी उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस मुलाकात को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण माना जा रहा है।

घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इस मुलाकात की चर्चा तेज हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जरूरतमंदों की ओर बढ़े विधायक के हाथ, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल तो गरीबों को मिला पेंशन का सहारा

रुद्रपुर/देवरिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड  के ब्लॉक सभागार में बहुउद्देशीय हाल मे सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर ...